Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंद सीमा नाका खुला करने के लिए जसपा द्वारा सरकार से आग्रह

 

काठमांडू, २४ नवम्बर । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल ने कोभीड–१९ के कारण लम्बे समय से बंद नेपाल–भारत सीमा नाका को खुला करने के लिए सरकार से मांग किया है । जसपा अध्यक्ष द्वय महन्थ ठाकुर और उपेन्द्र यादव द्वारा मंगलबार जारी विज्ञप्ति मे कहा है कि लम्बे समय से बंद सीमा नाका के कारण देश का अर्थतन्त्र धराशायी होता जा रहा है और तराई–मधेश में रहनेवाले जनता की जीवन भी कष्टकर है ।
जसपा नेपाल ने कहा है कि सीमा नाका बंद होने से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार, रोजगारी, सामाजिक क्षेत्र में समस्या बढ़ती जा रही है । जनजीवन को अधिक कष्ठकर होने से रोकने के लिए जसपा नेपाल ने सरकार से आग्रह किया है कि बंद सीमा नाका अब संचालन में लाना चाहिए । इसीतरह कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए योजनाबंद्ध एवं प्रभावकारी कदम संचालन के लिए भी जसपा ने सरकार से माग की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *