Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बर्दिबास में ६ वर्षीया बालिका की हत्या, बलात्कार की आशंका, प्रदर्शन में गोली लगने से एक घायल

 

महोत्तरी, २४ नवम्बर । महोत्तरी जिला बर्दिबास नगरपालिका–१४ निवासी एक ६ वर्षीया बालिका की हत्या हुई है । हत्या के विरुद्ध स्थानीयबासी प्रदर्शन में उतर आए हैं । प्रदर्शनकारियों ने मृतक बालिका की शव सडक में रखकर प्रदर्शन किया है । उन लोगों का कहना है कि बालिका के साथ बलात्कार भी हुआ है । लेकिन पुलिस का कहना है कि बलात्कार के संबंध में अनुसंधान होना बांकी है । प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने हावाई फायर की है । उक्त फायर से एक युवक घायल हो गया है ।
पुलिस की गोली लगने से बर्दिबास नगरपालिका–१ निवासी संजय न्यौपाने गायल हो गए है । न्यौपाने को कमर से निचे गोली लगी है । बर्दिबास स्थित पिनाकल अस्पताल में उनका उपचार हो रहा है । पुलिस का कहना है आन्दोलनकारी उग्र हो रहे हैं, उन लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने बाध्य होकर गोली चलाई है ।
घटना विवरण अनुसार बर्दिबास नगरपालिका–१४ स्थित शुभम् बस्ती निवासी ६ वर्षीया बालिका गत आइबार शाम से गायब हो गई थी । सोमबार आधी रात में उनकी शव मिली थी । उसके बाद स्थानीयबासी आन्दोलन में उतर आए हैं । बलात्कार आरोपी गौशला नगरपालिका– ५ स्थायी निवासी अरुण कुमार साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आक्रोसित स्थानीयबासियों ने आरोपी रहनेवाले घर भी आग लगा दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *