Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एफएनसीसीआई चुनावः मतदान जारी, जिला/नगर का मतदान सम्पन्न

 

काठमांडू, २८ नवम्बर । नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ (एफएनसीसीआई) ५४वें साधारणसभा जारी है । साधारणसभा मार्फत ही महासंघ के लिए नयां नेतृत्व चयन किया जा रहा है । इसके लिए शुरु चुनावी प्रक्रिया में मतदान जारी है । मतदान अन्तर्गत जिला–नगर अन्तर्गत का मतदान सम्पन्न हो चुका है । चुनाव कमलादी स्थित प्रज्ञा भवन में हो रहा है ।
जिला–नगर अन्तर्गत १०५ मतदाता हैं । जिला–नगर के मतदाताओं से एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एक जिला नगर उपाध्यक्ष और १८ जिला नगर सदस्य के साथ १–१ निर्वाचन क्षेत्र सदस्य निर्वाचित होंगे । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जिला–नगर का मतभार ५० प्रतिशत है ।
चुनाव के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष को मुख्य पद मानकर चुनाव हो रहा है । वरिष्ठ उपाध्यक्ष ही दूसरे कार्यकाल में स्वतः अध्यक्ष होने की प्रावधान है । यही प्रावधान अनुसार निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर गोल्छा स्वतः अध्यक्ष हो गए हैं । इसबार जो वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित होंगे, वही व्यक्ति आगामी कार्यकाल में अध्यक्ष होंगे । वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चन्द्रप्रकाश ढकाल और किशोर प्रधान प्रतिस्पर्धी हैं । दोनों उम्मीदवार अपने–अपने समूह के साथ प्रतिस्पर्धा में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed