बालात्कार घटना में मिलापत्र करानेवाले वडाध्यक्ष गिरफ्तार
कैलाली, २९ नवम्बर । बलात्कारजन्य घटना में पीडक और पीडित बीच प्रलोभन देकर मिलापत्र करानेवाले एक वडाध्यक्ष को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस कार्यालय बैतडी ने सिगास गांवपालिका वार्ड नं. ३ के वडाध्यक्ष शेरसिंह साउद को गिरफ्तार किया है ।
सिगास–३ निवासी निवासी एक १८ वर्षीय युवती के ऊपर हुए बलात्कार घटना में वडाध्यक्ष साउद की संलग्नता में एक तोला सोना की शर्त सहित मिलापत्र हुआ था । बलात्कारजन्य घटना गांव में ही छिपाने के आरोप में पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के प्रमुख एवं पुलिस नायब उपरीक्षक नारायणप्रसाद अधिकारी के अनुसार उक्त घटना में संलग्न अन्य ३ व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस ने कहा है कि मिलापत्र में संलग्न राजेन्द्र धामी, नरेन्द्र धामी और गोपाल धामी को गिरफ्तार किया गया है । बलात्कार के लिए मुख्य दोषी माने गए दीपकसिंह धामी फारर हैं । कहा गया है कि अभियुक्त धामी ने सीमा पार (भारत की ओर) किया है । लेकिन बलात्कार संबंधी प्रकरण में संलग्न अन्य ६ व्यक्ति इससे पहले ही गिरप्mतार हो चुके हैं ।

