शेयर बाजार में फिर नयां रेकर्ड, ९ अरब से भी अधिक रुपयों की कारोबार, नेप्से सूचक अलटाइम हाई
काठमांडू, २९ नवम्बर । नेपाली शेयर बाजार में पुनः नयां रेकर्ड कायम हुआ है । गत बिहीबार कायम नयां रेकर्ड को तोड़ते हुए शेयर बाजार ने आज फिर नयां रेकर्ड कायम किया है । आज कारोबार रकम, नेप्से परिसूचक, नेन्सेटिभ और बाजार पुँजीकरण ने नयां रेकर्ड कायम किया है ।
आज ३.९६ प्रतिशत अर्थात् ७५.०२ अंक के साथ बाजार वृद्धि होकर नेप्से परिसूचक १९६८.२७ पहुँच गई है और यह नेपाली शेयर बाजार की इतिहास में सबसे उच्च विन्दू है । इसतरह आज ही ९ अरब २२ करोड़ ७३ लाख ३८ हजार ३४८ रुपयों का शेयर कारोबार हुआ है । यह भी आज तक के ही सबसे अधिक अंक है । इससे पहले गत बिहीबार ७ अरब से अधिक का कारोबार हुआ था । आज वाणिज्य बैंक, विकास बैंक और जीवन बीमा समूह ने बाजार में लिड किया ।
आज ‘क’ वर्ग में सूचीकृत कंपनियों का कारोबार मापन सेन्सेटिभ इन्डेक्स भी ५ प्रतिशत ने वृद्धि होकर ३८३.९३ पहुँच गई है । आज व्यापार और होटल समूह के लगानीकर्ता घाटे में गए हैं । कारोबार रकम के आधार में आज क्रमशः पुनर्बीमा कंपनी, कुमारी बैंक, नबील बैंक, प्रभु बैंक, नेपाल बैंक, ग्लोबल आईएमई बैंक जैसे कंपनी है ।

