अध्यक्ष द्वय पार्टी नेतृत्व और प्रधानमन्त्री पद से हट जाए, युवा जमात तैयार हैंः मन्त्री पुन

रोल्पा, ३० जनवरी । ऊर्जामन्त्री एवं नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के स्थायी समिति सदस्य वर्षमान पुन ने कहा है कि नेकपा में पार्टी नेतृत्व और प्रधानमन्त्री बनने के लिए पार्टी संबंद्ध युवा जमात सक्षम हैं और वे लोग इसके लिए तैयार भी हैं । इसके लिए पार्टी अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल को प्रक्रियागत निर्णय करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।
रोल्पा में सोमबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री पुन ने कहा– ‘दोनों अध्यक्ष प्रक्रियागत रुप मैं निर्णय करें, प्रधानमन्त्री और पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ दें, हम युवा लोग प्रधानमन्त्री और पार्टी अध्यक्ष दोनों चलाने के लिए सक्षम हैं । और आप लोगों को भी अभिभावक के रुप में सम्मानित स्थान देकर रखेंगे ।’
स्मरणीय है– कुछ दिन पहले नेकपा अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा था कि अब पार्टी नेतृत्व युवा जमात को हस्तान्तरण करना चाहिए । प्रधानमन्त्री द्वारा सार्वजनिक वही अभिव्यक्ति के प्रति टिप्पणी करते हुए नेता पुन ने कहा– ‘युवा जमात को पार्टी नेतृत्व हस्तान्तरण करने का जो प्रसंग है, यह आवेग और उत्तेचनापूर्ण भाषण का विषय नहीं है । विवेक और प्रक्रियागत ढंग से इस विषय का हल होना चाहिए ।’

