Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सशस्त्र बल ने जब्त किया अढ़ाई लाख का कपड़ा जब्त,तस्कर फरार

 


हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । अवैध रूप से भारत से नेपाल तस्करी कर कपड़ा छोटे छोटे गठरी बना कर ईख खेत के रास्ते नेपाल भेजे जाने के क्रम में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल बोर्डर आउट पोस्ट बखरी की टीम ने अढ़ाई लाख के कपड़े को जब्त कर भंसार को सुपुर्द किया है। सशस्त्र पुलिस बल बोर्डर आउट पोस्ट बखरी के प्रमुख  बुद्धिमान तमांग ने बताया कि तस्करो के द्वारा केरियर के मार्फ़त छोटे छोटे बोरी को सिर पर रख ईख खेत के रास्ते नेपाल भेजा जा रहा था जिसे देख पुलिस ने तस्करो को रोकने का प्रयास किया तो तस्कर समान छोर फरार हो गए।
तस्करो से बरामद सामग्री में  लेडिज स्वेटर, अंडरगारमेंट्स,  लॉन्ग स्वेटर, लेडिज कुर्ति, चिनि, प्याज व प्रेसर कुकर के रबर को बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख साठ हजार दो सौ रुपये आंका गया है जब्त सभी सामग्री को भंसार कार्यालय रानी के सुपुर्द किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com