Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खुशनसिबी से मिला है सफर : इन्दु तोदी

 
*खुशनसिबी से मिला है सफर*

युं गुमसुम चुपचाप अपने मे ही खोये हुये से ना रहों, 
बैठो पास करो कुछ बात ,
आओ सारे भ्रम खोल दो।
मत रहो उदास चेहरे पे लाओ उजास , 
दिल खोल कर हँस दो।
खुशनशिबी से मिला है यह सफर और हमसफर , 
मजा भरपूर चख लो 
मत हात से निकल जाने दो। 
नजारा हैं जो सुहाना इस वक्त अभी आज ,
पता नही कल हो या ना हो ,  
आँखों मे इसे बन्द कर रख दो ।
कितनों को होता है नसीब इतना सब कुछ , 
शुक्राना उस रब का अदा कर दो।
सिर्फ चाँद से नही रात सितारों की मौजुदगी भी है खास ,
इसलिए ऐ दोस्त खुद को कम न आँको,
तय कर दिशा कदम आगे बढा दो ।  
ख्वाहिशे बेशक पालो और करो कोशिश पुरी करने की भी, 
पर जो है उसे जाया मत हो जाने दो ।
युं गुमसुम उदास अपने मे ही खोये हुये से ना रहो,
बैठो पास करो कुछ बात, आओ सारे भ्रम खोल दो।
इन्दु तोदी, धरान, नेपाल |
 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *