Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डोटी में जीप दुर्घटना, ४ यात्रुओं की मृत्यु

 

डोटी, ६ दिसम्बर । डोटी जिला बोगटान फुडसिल गांवपालिका–७ चवराचौतारा में जीप दुर्घटना होने से ४ लोगों की मृत्यु हुई है । दिपायल से चावराचौतारा की ओर जा रहे म१च ५५० नम्बर की जीप सड़क से २०० मिटर नीचे खाई में गिर गया है । घटना शनिबार रात १ः३० बजे की है ।
डोटी पुलिस के अनुसार मरनेवालों में बोगटान फुड्सिल गांवपालिका– ७ के वडासचिव २८ वर्षीया मंजु त्रिपाठी, उनकी सासूमां, ग्रामिण जलस्रोत व्यवस्थापना परियोजना र्मे कार्यरत केआईसिंह गांवपालिका–४ के स्थायी निवासी हरिनारायण भट्ट और एक बालक हैं । ३ लोगों की मृत्यु घटनास्थल में ही हुई थी, ४ वर्षीय बालक की मृत्यु उपचार के दीपालय की ओर ले जाते वक्त रास्ते में हुई है । बालक मृतक मंजु के पुत्र हैं ।
दुर्घटना में ग्लोबल आईएमई बैंक बोगटान शाखा में कार्यरत सुरक्षागार्ड टीकाराम गिरी, उनकी धर्मपत्नी खेमा गिरी, खत्याड माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक हेमन्त भट्ट और जीप चालक कैलाश बम घायल हो गए हैं । उन लोगों को उपचार के लिए दीपायल ले गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *