Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा केन्द्रीय सचिवालय की बैठक बिना निष्कर्ष समाप्त

 

सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की केन्द्रीय सचिवालय की बहुप्रतीक्षित बैठक शनिवार को बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ के साथ आमने-सामने की बैठक दोनों के बीच राजनीतिक खींचतान को समाप्त करने में विफल रही।

एनसीपी के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने बताया कि प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर हुई बैठक में फैसला लिया गया कि रविवार को काठमांडू के धुम्बाराही में पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित होने वाली स्थायी समिति की बैठक में सभी एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सचिवालय की बैठक में पार्टी की समस्याओं पर चर्चा की गई लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।

यह भी पढें   बागमती प्रदेश में तीन दलों के बीच 8 मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति

पार्टी सूत्रों ने बताया कि एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड ने प्रधानमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष ओली के साथ केन्द्रीय सचिवालय की बैठक में शामिल होने से पहले लगभग चार घंटे तक बैठक की।

पार्टी की सचिवालय बैठक में 13 नवम्बर को अपने 19 पृष्ठ के राजनीतिक दस्तावेज में प्रचंड ने सरकार और पार्टी दोनों को समुचित ढंग से चलाने में विफल रहने के लिए ओली की निंदा की थी। उन्होंने ओली पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था।

यह भी पढें   स्वास्थ्य सेवा विभाग तीन महीने से निमित्त के भरोसे

ओली ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया था और प्रचंड को भ्रष्टाचार के आरोपों को कानूनी रूप से साबित करने की चुनौती दी थी। प्रधानमंत्री ने प्रचंड द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में 38 पृष्ठ अपना एक अलग राजनीतिक दस्तावेज सौंपा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com