गायक जगतमर्दन थापा का निधन
काठमांडू, ७ दिसम्बर । गायक जगतमर्दन थापा का निधन हो गया है । स्वास–प्रश्वास संबंधी समस्या से जूज रहे थापा का निधन उपचार के दौरान निर्भक अस्पताल में हुआ है । ८२ वर्षीय थापा कोरोना वायरस से भी संक्रमित हुए थे, लेकिन उन्होंने करोना को पराजित किया था ।
‘भन लौन मिती नढाँटी’, ‘आशाको दियो बालेर’, ‘माया लुकाइ लुक्दैन’ जैसे दर्जनों गीत के गायक थापा पिछली बार नयां एल्मब निकाले की तैयारी में भी थे । लेकिन अब उनकी भौतिक इस दुनियां में नहीं रही । परिवारिक स्रोत के अनुसार अंतिम दाहासंस्कार आज ही होने जा रहा है ।

