युवा उद्यमी ने दिया 51 पीस कंबल सहयोग

माला मिश्रा जोगबनी
सामाजिक कार्यो में सक्रिय वासिम आलम नेतृत्व बाली युवा समूह को बिराटनगर का युवा उद्यमी व जनता समाजवादी पार्टी में सक्रिय प्रबीन जैन 51 पीस कंबल सहयोग किया है । बता दे सामाजिक कार्यकर्ता वासिम के नेतृत्व में युवा समूह फुटपाथ के गरीब , असहाय , बृद्धाश्रम आदि जगह जगह कपड़ा बितरण सहित राहत बितरण कार्यक्रम के अलावा अन्य सामाजिक कार्य मे सक्रिय है । युवा उद्यमी श्री जैन पिछले कई माह से त्योहार के मौके पर गिफ्ट बितरण , अपांग छात्रा को ह्वील चेयर , गरीब असहाय को चिन्हित कर राशन वितरण आदि कार्य मे सक्रिय है ।

