रौतहट बमकांड के मूख्य अभियुक्त एवं पूर्व मन्त्री अफताव के भाई गिरफ्तार
काठमांडू, ७ नवम्बर । वि.सं. २०६४ चैत्र २७ गते रौतहट में हुए बमकांड के मुख्य अभियुक्त एवं पूर्वमन्त्री मोहम्मद आफताव आलम के भाई मोहम्मद मोहताब आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । भारतीय पुलिस की सहयोग से नेपाल पुलिस ने मोहताब को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है । नेपाल पुलिस स्रोत के अनुसार उनको नेपाल लाया जा रहा है । घटना के मुख्य योजनाकार एवं कांग्रेस सांसद् आफताब पूर्पक्ष के लिए नख्खु कारागार में हैं ।
स्मरणीय है, वि.सं. २०६४ साल में संपन्न संविधानसभा चुनाव को अपने पक्ष में बनाने के लिए कांग्रेस नेता आफताब ने बम निर्माण किया था, जो विस्फोट होने से कुछ लोग मारे गए थे और दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए थे । घायल व्यक्ति को इट्टा कारखाना में लेजाकर जिन्दा जला दिया था ।

