सर्वदलीय बैठक आह्वान की तैयारी में प्रधानमन्त्री ओली

काठमांडू, ७ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली सर्वदलीय बैठक आह्वान की तैयारी में लगे हैं । नेकपा निकट स्रोत का कहना है कि इसके लिए उन्होंने अपने निकट नेताओं से परामर्श शुरु किया है । कहा गया है कि पिछली बार चर्चा में रहे राष्ट्रीय मुद्दा संबंधी विषयों को लेकर प्रधानमन्त्री विचार–विमर्श करने जा रहे हैं ।
प्रधानमन्त्री निट स्रोत का कहना है कि कुछ ही दिनों में सर्वदलीय बैठक का दिन तय होनेवाला है, इसके लिए गृहकार्य भी हो रहा है । स्मरणीय है, सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी ही इस वक्त आन्तरिक विवाद में फंसी है, ऐसी पृष्ठभूमि में प्रधानमन्त्री की ओर से होनेवाला सर्वदलीय बैठक को राजनीतिक वृत्त में अर्थपूर्ण रुप में देखा जा रहा है ।

