Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतवंशी अनिल सोनी बने नवगठित डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन के पहले सीईओ

 

न्यूयॉर्क, प्रेट्र।

दुनिया के जाने माने स्वास्थ्य विशेषज्ञ भारतवंशी अनिल सोनी को नवगठित डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। यह फाउंडेशन दुनियाभर में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को हल करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर काम करेगा। फाउंडेशन की तरफ से सोमवार की जारी एक बयान में कहा गया है कि सोनी अगले साल पहली जनवरी को अपना पदभार संभालेंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन का मुख्यालय जेनेवा में है। इसे इस साल मई में शुरू किया गया था। डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन में आने से पहले अनिल सोनी हेल्थकेयर कंपनी वियाट्रीज में थे। वहां वह ग्लोबल इंफेक्शन डिजीज के प्रमुख थे।डब्ल्यूएचओ प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने सोनी को विश्व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिद्ध इनोवेटर करार दिया है, जिन्होंने एचआइवी, एड्स और अन्य संक्रामक बीमारियों से पीडि़त समुदायों के बीच दो दशक से अधिक समय गुजारा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com