संविधान विरोधी के विरुद्ध एकताबद्ध होने के लिए प्रधानमन्त्री द्वारा आह्वान

काठमांडू, ८ दिसम्बर । वर्तमान संविधान के विरुद्ध में हो रहे विभिन्न गतिविधि के विरुद्ध एकताबद्ध होने के लिए प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने सभी राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया है । प्रधानमन्त्री ओली के ही आग्रह में आज सोमबार आयोजित सर्वदलीय बैठक में बोलते हुए उन्होंने इस तरह का आग्रह किया है ।
प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में जारी बैठक में बोलते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि कोभीड–१९ नियन्त्रण, प्राप्त उपलब्धियों की रक्षा, संविधान विरोधी एवं हिंसात्मक गतिविधि के विरुद्ध एकताबद्ध होना आज की आवश्यकता है । इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टी एवं नेताओं से उन्होंने आग्रह किया । सर्वदलीय बैठक में संसद् में प्रतिनिधित्व करनेवाले नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा), नेपाली कांग्रेस, जनता समाजवादी पार्टी (जसपा), राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा), जनमोर्चा और नेपाल मजदूर किसान पार्टी की सहभागिता है ।

