कानून मन्त्री शिवमाया तथा भूमिसुधार मन्त्री पद्मा बीच मनमुटाव
९ दिसम्बर, काठमांडू ।
एमाले के दो मन्त्री कानून मन्त्री शिवमाया तथा भूमिसुधार मन्त्री पद्मा में बात नहीं मिलने के कारण भूमि ( सुकुमबासी) समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है । एक कहती है, सबको दें और दूसरी कहती है कानून जो कहता है वो करें ।
बताया जा रहा है कि इस प्रकार मन्त्रियों के बीच में बात नहीं मिलने का विशेष कारण है, भूमि आयोग गठन की संरचना । जिसमें भरतपुर से पूरब का कोई भी नहीं है । कानून मन्त्री शिवमाया पूरब तेह्रथुम की है और मोरङ की, भूमिसुधार मन्त्री पद्मा पश्चिम स्याङ्जा की है । शिवमाया की शिकायत है कि पूरब का कोई नहीं है और पद्मा चाहती है कि नियमावली सही कर के आयोग को जल्द से जल्द जिला जिला में भेज दिया जाय । जिससे दोनों मन्त्रियों में मनमुटाव चल रहा है ।

