बीबीसी मास्टर सेफ के उत्कृष्ट ८ में नेपाल के सन्तोष साह
९ दिसम्बर, काठमांडू ।
विश्व के प्रतिष्ठित टिभी रियालिटी शो ‘बीबीसी मास्टर सेफ प्रोफेसनल्स् यूके प्रतियोगिता २०२० ’ में सहभागी नेपाली सेफ सन्तोष साह का सेमिफाइनल राउण्ड में चयन हो गया है ।
मंगलवार शाम को बीबीसी वन में प्रसारित दूसरे चरण के प्रतिस्पर्धी में अन्य प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोडते हुए उत्कृष्ट ८ वां स्थान पर साह सफल हुए ।
उक्त राउन्ड में सन्तोष ने रोस्टेड खीरा का बीज, पके हुए कटहल का बीज, बन तरुल, प्याज का अचार, सेव की चटनी इत्यादि का सफल प्रदर्शनी किया था ।
साह सेमिफाइनल राउण्ड से आगे बढते हुए अगले राउण्ड के लिए चयन किये गये हैं ।
कल १० तारीख गुरुवार को ८ चयनित सेमीफाइनलिष्ट प्रतियोगी बीच दूसरे चरण की प्रतिस्पर्धा कराकर फाइनल राउन्ड के लिए ६ लोगों का चयन किया जायेगा ।
उक्त प्रतियोगिता में सहभागी होने वाले सन्तोष साह पहले नेपाली हैं । सिरहा जिला के कर्जन्हा के सन्तोष पारिवारिक तथा आर्थिक अवस्था के कारण बाल्यकाल से ही रोजगार के सिलसिला में भारत होते हुए विगत एक दशक से बेलायत में रह रहे हैं ।

