Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज नेकपा स्थायी कमिटी बैठक, ओली विरुद्ध आक्रमक होने की तैयारी में प्रचण्ड–नेपाल समूह

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, १३ दिसम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) स्थायी कमिटी बैठक आज पार्टी कार्यालय धुम्बाराही में होने जा रहा है । बैठक में पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली भी सहभागी हो रहे हैं । इससे पहले मार्गशीर्ष २१ गते सम्पन्न बैठक में प्रधानमन्त्री ओली सहभागी नहीं हुए थे । प्रधानमन्त्री ओली का कहना है वर्तमन अवस्था में बैठक रखने का खास अर्थ नहीं है । उन का मानना है कि बैठक एजेण्डा बिहीन है ।
वैसे तो मार्गशीर्ष २१ गते सम्पन्न बैठक में भी कहा गया था कि प्रधानमन्त्री ओली बैठक में उपस्थित रहेंगे, लेकिन अंत में उप–प्रधानमन्त्री ईश्वर पोखरेल के हाथ एक पत्र भेज कर प्रधानमन्त्री ओली बैठक में अनुपस्थित रहे थे । नेकपा निकट स्रोत का कहना है कि आज के लिए तय बैठक में भी कोई ठोस एजेण्डा नहीं है । तब भी बैठक में आन्तरिक शक्ति संघर्ष को लेकर कुछ नेता बोलने जा रहे हैं ।
स्थायी कमिटी बैठक में नेकपा नेता जनार्दन शर्मा ने एक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा है कि राजावादी द्वारा जारी आन्दोलन में सरकार सफ्ट रुप में प्रस्तुत होकर संघीयता और गणतन्त्र विरोधी को साथ दिया है । इस विषय को लेकर भी बैठक में बहस होनेवाला है । विशेषतः प्रधानमन्त्री ओली के विपक्ष में रहे पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधव नेपाल समूह प्रधानमन्त्री ओली के विरुद्ध आक्रमक रुप में प्रस्तुत होने की तैयारी में हैं ।
स्मरणीय है, लम्बे समय से प्रचण्ड–नेपाल समूह ने ओली से कहा है कि उनको प्रधानमन्त्री और पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तिफा देना होगा । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली समूह इसको अनदेखा कर रहे हैं । पार्टी सचिवाल बैठक में पार्टी के दूसरे अध्यक्ष प्रचण्ड द्वारा पेश प्रस्ताव के प्रति भी ओली आक्रोशित हैं । ओली को कहना है कि प्रचण्ड द्वारा पेश प्रस्ताव उनकी राजनीतिक जीवन समाप्त करने के लिए हैं । ऐसी ही पृष्ठभूमि में आज के लिए तय बैठक को अर्थपूर्ण रुप में देखा जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com