सर्वोच्च बार में वरिष्ठ अधिवक्ता शाक्य विजयी, लोकप्रिय मत सचिव पद में निर्वाचित घिमिरे को प्राप्त
काठमांडू, २० दिसम्बर । सर्वोच्च अदालत बार एशोसिएसन में वरिष्ठ अधिवक्त पूर्णमान शाक्य विजयी हुए हैं । ३३वे कार्य समिति के लिए सम्पन्न चुनाव में शाक्य ने २९५ मत प्राप्त किया है । १५ सदस्यीय नयां कार्य समिति में निर्वाचित होनेवाले अधिकांश सदस्य शाक्य पैनल के हैं । उन्होंने बृहत् लोकतान्त्रिक समावेशी (मधेशी, आदिवासी जनजाति) समूह का नेतृत्व किया था ।
शाक्य के निटक प्रतिद्वन्द्वी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रविनारायण खनाल ने २५० मत प्राप्त किया है । उन्होंने प्रगतिशील, पेशागत, देशभक्त तथा समावेशी समूह का नेतृत्व किया था । नयां कार्य समिति के लिए मुकुन्दप्रसाद पौडेल उपाध्यक्ष, ऋषिराम घिमिरे सचिव, शर्मिला श्रेष्ठ सह–सचिव और विनोदकुमार कार्की कोषाध्यक्ष में निर्वाचित हुए हैं ।
इसीतरह महिला सदस्य में अमिता गौतम पौडेल निर्वाचित हैं । निर्वाचित अन्य सदस्य में अनन्त कार्की, अनन्तराज लुइँटेल, तिलकविक्रम पाण्डे, दीपनारायण शाह, विकास भट्टराई, राजेन्द्रप्रसाद साह, मिराज श्रेष्ठ, डा. रामहरि त्रिपाठी और निर्मला भण्डारी हैं ।
सर्वोच्च बार में कुल ६०५ मतदाता हैं । उसमें से ५५५ मतदाता मतदान में सहभागी थे । कूल उम्मीदवारों में से सबसे अधिक मत अर्थात् लोकप्रिय मत सचिव पद में निर्वाचित ऋषिराम घिमिरे को मिला है । उन्होंने ३१६ मत प्राप्त किया है । उनके निकट प्रतिद्वन्द्वी रहे अंजीता खनाल ने २५४ मत प्राप्त किया । इसीतरह सदस्य पद में निर्वाचित राजेन्द्र प्रसाद साह को ३१३ मत प्राप्त है, जो सेकेण्ड लोकप्रिय मत है ।

