प्रधानमन्त्री ओली के ऊपर कारवाही तैयारी, नेकपा स्थायी कमिटी बैठक के लिए नेतागण इकठ्ठा
काठमांडू, २० दिसम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ने प्रधानमन्त्री एवं पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली के ऊपर अनुशासन की कारवाही करने की तैयारी की है । पूर्वनिर्धारित स्थायी कमिटी बैठक के लिए नेतागण बालुवाटार जा रहे हैं ।
नेकपा निकट स्रोत का कहना है कि प्रधानमन्त्री ओली के ऊपर अनुशासन की कारवाही संबंधी प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत होनेवाला है । प्रधानमन्त्री ओली के विरुद्ध में रहे नेकपा संबंद्ध नेताओं का कहना है कि अनुशासन संबंधी कारवाही के लिए तत्काल केन्द्रीय कमिटी एवं संसदीय दल का बैठक आह्वान के लिए भी विचार–विमर्श हो रही है ।

