राष्ट्रपति द्वारा संसद् भंग, आगामी वैशाख १७ और २७ गते आम निर्वाचन का तिथि तय

काठमांडू, २० दिसम्बर । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने प्रतिनिधिसभा (संसद्) भंग किया है । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की सिफारिश में आज रवीबार अपरान्ह उन्होंने संसद् भंग करते हुए आगामी वि.सं. २०७८ वैशाख १७ और २७ गते आम निर्वाचन करने का घोषणा किया है ।
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी सूचना अनुसार नेपाल की संविधान धारा ७६ उपधारा १ और ७ तथा धारा ८५ और संसदीय प्रणाली का आधारभूत मर्म एवं मूल्य–मान्यता के अनुसार संसद् विघटन किया है । मन्त्रिपरिषद् सिफारिश अनुसार राष्ट्रपति भण्डारी ने वैशाख १७ गते प्रथम चरण का और २७ गते द्वितीय चरण का निर्वाचन भी घोषणा की है ।
आज आइतबार सुबह सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने नयां जनादेश प्राप्ति के लिए संसद् विघटन का निर्णय लिया था । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली की इस कदम को लेकर चारों ओर विवाद हो रहा है । संसद् में प्रतिपक्ष में रहे राजनीतिक पार्टी ही नहीं, स्वयम् सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के भीतर भी प्रधानमन्त्री द्वारा किए गए निर्णय को लेकर विरोध हो रहा है ।
स्मरणीय है, सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के भीतर लम्बे समय से आन्तरिक संघर्ष चलता आ रहा था । विशेषतः कार्यकार्य अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल का कहना था कि ओली नेतृत्व में निर्मित वर्तमान सरकार पूर्ण असफल हो चुका है, इसीलिए ओली को पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री पद से इस्तिफा देना चाहिए । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली इस बात को अस्वीकार करते आ रहे थे । प्रधानमन्त्री ओली के प्रति असन्तुष्ट नेकपा पक्षधर नेता ओली को पार्टी अनुशासन की कारवाही करने की तैयारी में भी लगे हैं ।

