७ मन्त्री द्वारा सामूहिक रुप में मन्त्री पद से इस्तिफा
काठमांडू, २० दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली क्याविनेट में सहभागी ७ मन्त्रियों ने सामूहिक इस्तिफा दिए हैं । इस्तिफा देनेवाले मन्त्री सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल पक्षधर हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार शिक्षामन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल, ऊर्जामन्त्री वर्षमान पुन, कृषिमन्त्री घनश्याम भुसाल, पर्यटनमन्त्री योगेश भट्टराई, वनमन्त्री शक्ति बस्नेत, श्रममन्त्री रामेश्वर राय यादव और खानेपानी मन्त्री विना मगर ने अपने मन्त्री पद से सामूहिक इस्तिफा दिया है ।
अपने इस्तिफापत्र में उन लोगों ने कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली ने संसद् विघटन कर असंवैधनिक काम किया है, जो आम जनता की नजर में एक गिरी हुई हरकत है । उन लोगों ने यह भी कहा है कि प्रधानमन्त्री द्वारा सम्पादित उक्त कमद को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया था, लेकिन अन्ततः असफल होना पड़ा ।

