देशबासी को सम्बोधन करने जा रहे हैं प्रधानमन्त्री ओली

काठमांडू, २१ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली आज देशबासी के नाम में सम्बोधन करने जा रहे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार आज दिन ३ बजे के समय में प्रधानमन्त्री ओली देशबासी को सम्बोधन कर रहे हैं ।
स्मरणीय है, प्रधानमन्त्री ओली आइतबार संसद् को बिघटन कर आम चुनाव का तिथि तय किया है । आगामी वैशाख १७ और २७ गते चुनावी तिथि तय है । लेकिन प्रधानमन्त्री द्वारा सम्पादित कमद को लेकर चारों ओर विरोध हो रहा है । कहा गया है कि इसी को दृष्टिगत करते हुए प्रधानमन्त्री ओली देशबासी के नाम से सम्बोधन कर रहे हैं ।

