देशबासी के नाम में प्रधानमन्त्री का सम्बोधन– ‘चुनाव के लिए तैयार रहें’

काठमांडू, २१ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने देशबासी के नाम में सम्बोधन किया है । सम्बोधन में उन्होंने मध्यवधी चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है । विशेषतः पार्टी कार्यकर्ता को लक्षित करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सम्बोधन के दौरान प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘राजनीतिक स्थिरता की प्रत्याभूति करनेवाला निर्णायक तत्व जनता की अभिमत है । इसीलिए भाषणबाजी में भूलने की जरुरत नहीं है, चुनाव की तैयारी में लगने के लिए आह्वान करता हूँ ।’
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि चुनाव में जाने से संविधान और लोकतन्त्र के ऊपर प्रश्न करते हुए भ्रम सिजर्ना करने की कोशीश भी हो रही है । इसतरह की भ्रमपूर्ण प्रचार के पीछे ना लगने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है । प्रधानमन्त्री ओली ने सम्बोधन के दौरान सरकार की सफलता और राष्ट्रवादी काम संबंधी विषया को लेकर भी चर्चा किए है ।
प्रधानमन्त्री ओली को मानना है कि उन्होंने नेपाल की भूमि को नक्सा में समेटकर ऐतिहासिक राष्ट्रवादी काम किया है । इसीतहर उनका दावा है कि शान्ति और स्थिरता के लिए भी काम किया है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन सरकार को असफल बनाने के लिए अपने ही पार्टी के लोग क्रियाशील रहे ।’

