ओली समूह के पार्टी प्रवक्ता में प्रदीप ज्ञावली

काठमांडू, २२ दिसम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा–ओली समूह) ने पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी परराष्ट्र मन्त्री भी रहे प्रदीप ज्ञावली को दी है । ओली समूह द्वारा आयोजित केन्द्रीय समिति बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । निर्णयअनुसार पार्टी प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ को हटाकर ज्ञावली को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है ।

