प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा आन्दोलन घोषणा, आन्दोलन परिचालन समित संयोजक में प्रवक्ता श्रेष्ठ

काठमांडू, २५ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी प्रचण्ड–माधव समूह ने संसद् बिघटन विरुद्ध आन्दोलन घोषणा किया है । बिहीबार सम्पन्न पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक ने सड़क आन्दोलन में उतरने का निर्णय लिया है । आन्दोलन आज शुक्रबार से ही शुरु होनेवाला है ।
पार्टी प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ के अनुसार शुक्रबार से काठमाडौं में प्रदर्शन शुरु होनेवाला है । प्रवक्ता श्रेष्ठ के अनुसार पौष १४ गते देशभर प्रदर्शन की जाएगी । उन्होंने कहा– ‘नेपाल बंद भी सकता है ।’ आन्दोलन के लिए पार्टी प्रवक्ता श्रेष्ठ के ही संयोजकत्व में आन्दोलन परिचालन समिति बनाया गया है । इसके लिए सचिवालय भी बनाया जा रहा है । समिति में २५०१ सदस्य हैं ।

