Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा द्वारा आयोजित मसाल जुलुस में पुलिस हस्तक्षेप, विद्यार्थी नेता घायल

 

काठमांडू, २७ दिसम्बर । संसद् बिघटन विरुद्ध जनता समाजवादी (जसपा) द्वारा शनिबार शाम आयोजित मसला जुलस में पुलिस ने हस्तक्षेप किया है । पार्टी संबंद्ध विद्यार्थी संगठन समाजवादी विद्यार्थी युनियन के अनुसार देशव्यापी आयोजित मसाल जुलुस में पुलिस ने हस्तक्षेप किया है और दर्जनों विद्यार्थी नेता को गिरफ्तार किया है ।
विद्यार्थी युनियन के अध्यक्ष रुपनारायण श्रेष्ठ के अनुसार संगठन के उपाध्यक्ष नेत्र चापागाई के साथ केन्द्रीय सदस्य विशाल तिमिल्सिना घायल हुए हैं । चितवन में आयोजित मसाल जुलुस में पुलिस ने लाठी चार्ज की है । लाठी चार्ज में विद्यार्थी नेता रामप्रसाद ढकाल, विनय रेग्मी, सोनिष पोखरेल और रुपक श्रेष्ठ घायल हो गए हैं ।
इसीतरह काठमांडू विश्वविद्यालय में हुए लाठी चार्ज में केन्द्रीय सदस्य शौरभजंग थापा और लहान में केन्द्रीय उपाध्यक्ष दीपेश यादव घायल हो गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com