संसद् बिघटन विरुद्ध प्रचण्ड–माधव समूह की ओर से आज देशभर प्रदर्शन

काठमांडू, २९ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के प्रचण्ड–माधव समूह की ओर से आज देशभर प्रदर्शन होने जा रहा है । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की ओर से की गई संसद् बिघटन विरुद्ध यह प्रदर्शन है । कहा गया है कि मुख्य प्रदर्शनस्थल काठमांडू में ५० हजार से अधिक कार्यकर्ता सड़क में आनेवाले हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार काठमांडू में टेकु, कुपंडोल, नयां बानेश्वर, लैनचौर, नक्शाल लगायत ८ स्थानों से जुलस निकाला जाएगा । जुलसका नेतृत्व पार्टी संबंद्ध विभिन्न भातृ संगठनों के नेता करनेवाले हैं । अंत में जुलुस भृकुटीमंडप में कोणसभा में परिणत होगा । कोणसभा को पार्टी के शीर्ष नेता सम्बोधन करने जा रहे हैं ।
प्रचण्ड–माधव समूह का कहना है कि संसद् विघटन अलोकतान्त्रिक और संविधान के विपरित है, इसीलिए संसद् पुनस्र्थापना होना चाहिए ।

