Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वुहान में कोरोना पर लाइव स्ट्रीम करने वाली जर्नलिस्ट झांग झान को चीन ने दी चार साल की सजा

 

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के फैलने के बाद चीन को संदिग्ध नजरों से देखा जाता रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के पीछे चीन को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि कई अन्य देश भी ड्रैगन पर वायरस को लेकर हमला बोल चुके हैं। कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला चीन के वुहान शहर से ही सामने आया। इसके बाद, चीन हर उस व्यक्ति या फिर देश को निशाने पर लेने लगा था, जो उसपर सवाल खड़े कर रहे थे। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वुहान में कोरोना वायरस की स्थिति पर लाइव स्ट्रीम करने वाली सिटीजन जर्नलिस्ट झांग झान को चीन ने चार साल की जेल की सजा सुनाई है। झांग ने वुहान में फैले कोरोना वायरस के बारे में पूरी दुनिया को जानकारी दी थी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनाक 29 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

हॉन्ग-कॉन्ग फ्री प्रेस (HKFP) की रिपोर्ट के अनुसार, झांग को महामारी के शुरुआती चरणों के दौरान परेशानी को और भड़काने का दोषी ठहराया गया है। शंघाई की न्यू डिस्ट्रिक्ट पीपुल्स कोर्ट के बाहर सोमवार को सुनवाई शुरू होने से पहले झांग के दर्जनों समर्थक और डिप्लोमैट्स इकट्ठे हुए। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने पत्रकारों को कोर्ट में घुसने से रोक दिया और बाहर कर दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि 37 वर्षीय पूर्व वकील जून महीने से ही भूख हड़ताल पर है। उनके वकीलों के अनुसार, उन्हें जबरदस्ती नाक की नली के रास्ते खाना दिया गया।

यह भी पढें   आज से पितृपक्ष (सोलह श्राद्ध) आरंभ: जानिए इसका धार्मिक महत्व और शास्त्रीय विधान

उन्होंने कहा, ”उसने ट्रायल में भी हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। उसने कहा था कि यह अपमान है।” इसके बाद, वकील ने भी झांग से खाने के लिए कहा, जिसे उसने मना कर दिया। झांग की वकील ने आगे कहा कि वह अपने वीडियो और फोटो की तुलना में अधिक कमजोर हो गई है। यह विश्वास करना मुश्किल है कि यह वही है, जिसे आपने ऑनलाइन देखा था।

यह भी पढें   सर्दियों में बिजली की मांग पूरी करने के लिए भारत से 1,154 मेगावाट बिजली आयात की तैयारी

मालूम हो कि चीन की अदालत प्रणाली अपारदर्शी है। इसमें संवेदनशील मामलों को ज्यादातर बंद दरवाजों के पीछे ही सुना जाता है। ऐसे में चीन के कोर्ट सिस्टम पर भी सवाल खड़े होते रहे हैं।  जर्नलिस्ट को उस समय दोषी करार दिया गया है, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक टीम जल्द ही कोरोना वायरस को लेकर चीन का दौरा करने वाली है। यह टीम कोरोना वायरस कैसे और कहां से फैला, इस बात की भी जांच करेगी।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com