सभामुख और चिनियां प्रतिनिधिमंडल के बीच भेटवार्ता

काठमांडू, २९ दिसम्बर । प्रतिनिधिसभा के सभामुख और नेपाल भ्रमण में रहे चिनियां प्रतिनिधि मंडल के बीच भेटवार्ता हुई है । चिनियां कम्युनिष्ट पार्टी अन्तर्राष्ट्रीय विभाग के उपमन्त्री क्वो ये चौ सहित के प्रतिनिधि मंडल ने सोमबार सभामुख सापकोटा के साथ सभामुख निवास लौनचौर में भेटवार्ता किया है ।
सभामुख सापकोटा के प्रेसविज्ञ श्रीधर न्यौपाने के अनुसार भेटवार्ता में नेपाल–चीन संबंध और आपसी हित के संबंध में चर्चा हुई है । इसीतरह कोभीड–१९ का प्रभाव, महामारी नियन्त्रण में आपसी सहयोग संबंधी विषयों को लेकर भी चर्चा हुई है ।
स्मरणीय है, संसद् विघटन संबंधी विषयों को लेकर सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) अनौपचारिक रुप में विभाजित है । ऐसी ही अवस्था में चिनियां प्रतिनिधि मंडल ने नेपाल भ्रमण किया, जो राजनीतिक वृत्त में चर्चा का विषय है । प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमन्त्री, राष्ट्रपति तथा नेकपा संबंध शीर्ष नेताओं ने भेटवार्ता किया है ।

