Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनिष्ट पार्टी प्रजातन्त्र और जनता के लिए दुश्मन हैः महर

 
नैनसिंह महर, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के युवा नेता तथा नेपाल विद्यार्थी संघ के पूर्व अध्यक्ष नैनसिंह महर ने कहा कि कम्युनिष्ट पार्टी देश और जनता के लिए दुश्मन हैं । उनका कहना है कि जहां कम्युनिष्ट पार्टी की सरकार बनती है, वहां जनता के ऊपर दमन होता है और जनता प्रजातान्त्रिक अधिकार से बंचित होते हैं । प्रतिनिधिसभा (संसद्) बिघटन विरुद्ध पार्टी की ओर से सोमबार देशव्यापी आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान डडेलधुरा में आयोजित विरोधसभा को सम्बोधन करते हुए नेता महर ने ऐसा कहा है ।
विरोधसभा को सम्बोधन करते हुए नेता महर ने कहा– ‘एमाले हो या बिमाले, माले–मंडले सभी एक ही हैं । हमारे नजर में सभी कम्युनिष्ट पार्टी एक ही हैं । वे लोग जनता की आंख में धूल झोंकते हैं और सत्ता में पहुँचकर सर्वसत्तावाद का अभ्यास करते हैं ।’ उन्होंने कहा है कि देशव्यापी जारी आन्दोलन कम्युनिष्ट सर्वसत्तावाद के विरुद्ध भी है । उन्होंने दावा किया है कि जब तक निर्वाचन सम्पन्न नहीं होगा, तब तक कम्युनिष्ट सर्वसत्तावाद के विरुद्ध आन्दोलन जारी रहेगा ।
नेता महर ने कहा कि संसद् बिघटन विरुद्ध देशव्यापी जारी आन्दोलन सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं है, जनता की है । उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति के पीछे सिर्फ प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली जिम्मेदार नहीं है, नेकपा संबंद्ध शीर्ष नेता पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधवकुमार नेपाल भी जिम्मेदार हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com