Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय उत्तरायणी अभियान से कोरोना मुक्त भारत का संकल्प

 

नई दिल्ली : पर्वतीय लोकविकास समिति वर्ष 2005 से दिल्ली सहित देशभर में उत्तरायणी महापर्व को प्रकृति के सम्मान,पर्यावरण चेतना और राष्ट्रीय एकता पर्व के रूप में मनाती आई है | संस्था द्वारा प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर राष्ट्र गौरव,हिमालय गौरव और दिल्ली गौरव सम्मानों की घोषणा की जाती है | इस संदर्भ में आज पालम क्षेत्र के माँ नंदादेवी मंदिर सभागार में अटलजी की जन्मजयँती पर चर्चा आयोजित की गई और कुछ प्रबुद्ध लोगों को अटल गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया | अटलजी पर चर्चा से पूर्व देशभर में कोरोना महामारी से असमय मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और समिति व उत्तरायणी अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के योगदान और सहयोग को याद किया गया |
वरिष्ठ पत्रकार,समिति अध्यक्ष और उत्तरायणी अभियान के संयोजक सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि सार्वकालिक लोकप्रिय अजातशत्रु नेता भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का हिमालय क्षेत्र और यहाँ के निवासियों के प्रति बड़ा आकर्षण था ,इसलिए महात्मा गांधी ,बागेश्वर,पांचजन्य के श्रीगणेश दिवस और सूर्य,हिमालय व गंगा से जुड़े मकर संक्रांति या उत्तरायणी पर्व को वे उत्साह,ऊर्जा,पराक्रम,सत्य और ईमानदारी के संकल्प का महापर्व बताते थे | शिक्षाविद डॉ. सुषमा चौधरी ,आचार्य रमेश भट्ट और पूर्व सैन्य अधिकारी कैप्टन सुनील पुंडीर ने अटलजी के व्यक्तित्व के विविध पहलुओं की चर्चा की |
उत्तरायणी राष्ट्रीय अभियान की योजना पर समिति अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सेमवाल ने बताया कि 14 से 27 जनवरी तक देश के प्रत्येक प्रांत और क्षेत्र में कोरोना काल में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले योद्धा चिकित्सकों,पैरा मेडिकल स्टाफ,एयरपोर्ट स्टाफ,सफाईकर्मी और पुलिसकर्मियों के साथ अभाव और संकट में आए लोगों को भोजन और खाद्यान्न जैसी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवमे वाली सामाजिक संस्थाओं,व्यक्तियों और इसमें लगे सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके आभार प्रदर्शन का संकल्प लिया जाएगा | समिति भारतवर्ष के साथ विश्ववभर में कोरोना से असमय मृत्यु प्राप्त लोगों की आत्मा की शांति के लिए वैश्विक स्तर पर सृष्टि रक्षा महायज्ञों के आयोजन का आह्वान करेगी |
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन दिल्ली प्रदेश के चेयरमैन और समिति संयोजक संजीव सोलंकी ने सभी आगंतुकों और सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि 2021की उत्तरायणी तक देश में कोरोना वैक्सीन भी लग्नी शुरू हो जाएगी और कोरोना का संक्रमण भी अवश्य कम हो जाएगा | उत्तरायणी में हमें कोरोना योद्धाओं का सम्मान ही करना है |
इस अवसर पर जिन पूर्व सैनिकों,शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अटल गौरव सम्मान प्रदान किया गया उनमें डॉ.अर्जुन चौधरी,संजीव तंवर,फ्लाइंग अफसर आर.डी.नागिया ,कैप्टन दिलवान बिष्ट,वीरेंद्र सिंह रावत,गंभीर सिंह नेगी आदि प्रमुख हैं |
चर्चा गोष्ठी का संचालन पर्वतीय लोकविकस समिति के महासचिव दीवान सिंह रावत ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष महावीर नैनवाल ने किया |
बीर सिंह राणा
सचिव, पर्वतीय लोकविकस समिति

यह भी पढें   कांग्रेस नेता धनराज की पूर्व पत्नी ज्योति को अदालत में पेश होने का आदेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *