Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालुवाटार प्रवेश करते ही ओली नेकपा को भूल गएः खनाल

 
झलनाथ खनाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–नेपाल समूह के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री झलनाथ खनाल ने कहा है कि केपीशर्मा ओली प्रधानमन्त्री बनकर बालुवाटार प्रवेश करते ही पार्टी को भूल गए हैं । उनका मानना है कि संसद् बिघटन उसीका नीतजा है । संसद् बिघटन विरुद्ध प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा आयोजित विरोधसभा को मंगलबार सम्बोधन करते हुए नेता खनाल ने ऐसा कहा है ।
प्रधानमन्त्री ओली का आलोचना करते हुए नेता खनाल ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री बनने के लिए आप ने पार्टी को यूज किया, प्रधानमन्त्री होने के बाद पार्टी की नीति भूल गए, अपने मनखुशी मंत्रिपरिषद् बिस्तार किया, नीति तथा कार्यक्रम भी उसी के अनुसार बनाया ।’ नेता खनाल ने आगे कहा– ‘आप कभी पानी जहाज की बात करते थे और कभी घर–घर में गैस का पाइप पहुँचाने का बात करते थे । आज वह सब कहा है ?’
नेता खनाल ने दावा किया है कि प्रधानमन्त्री ओली ने पूर्व प्रधानमन्त्री मरीचमान सिंह और नरेन्द्रप्रसाद रिजाल की तुलना में भी काम नहीं किया है । उन्होंने आगे कहा– ‘आप ने ३ साल बिना उपलब्धी समाप्त किया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com