Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली का चरित्र राजा ज्ञानेन्द्र से मिलता–जुलता हैः नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–माधव समूह के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने दावा किया है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली का चरित्र पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र के साथ मिलता–जुलता है । उनका मानना है कि पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र जिसतरह एक ही साथ विभिन्न कार्ड प्रयोग कर नेताओं को भुलाते थे, उसी तरह प्रधानमन्त्री ओली भी कर रहे हैं ।
संसद् बिघटन विरुद्ध प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा मंगलबार काठमांडू में आयोजित विरोधसभा को सम्बोधन करते हुए नेता नेपाल ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ओली के कारण जनता दुःख झेल रहे हैं ।’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमन्त्री ओली कभी वामदेव को प्रधानमन्त्री बनाने की बात करते थे तो कभी प्रचण्ड को ।
प्रधानमन्त्री ओली के ऊपर आक्रोश व्यक्त करते हुए नेता नेपाल ने आगे कहा– ‘सुबह बामदेव को बुलाकर कहते थे कि मैं आज ही प्रधानमंत्री पद से इस्तिफा देना चाहता हूं, लेकिन अब आप को प्रधानमन्त्री बनना है, इसके लिए उप–चुनाव से आप को निर्वाचित कर लाया जाएगा । १२ बजे मुझे बुलाकर कहते थे कि पार्टी के भीतर काबिल व्यक्ति और कोई भी नहीं दिख रहा हूँ, आप को प्रधानमंत्री बनना होगा । फिर ४ बजे प्रचण्ड जी को बुलाकर कहते थे कि पार्टी में आपकी तरह योग्य व्यक्ति और नहीं हैं, मैं पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमन्त्री छोड़ना चाहता हूं । आप को सम्हाल्ना होगा ।’
नेता नेपाल को मानना है कि यह पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र का चरित्र है । इसीतरह लम्मे समय से प्रधानमन्त्री ओली नेताओं को प्रयोग करते आ रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed