Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में श्रेष्ठ पाँच शिक्षकों ‘भाषा गौरव शिक्षक सम्मान 2026’ प्रदान

 

काठमांडू, २९ जुलाई। डॉ. कृष्णचंद्र मिश्र पब्लिकेशन प्रा. लि. की ओर से प्रकाशित प्रसिद्ध ‘हिमालिनी’ पत्रिका द्वारा ‘भाषा गौरव शिक्षक सम्मान 2026’ का भव्य आयोजन २६ जुलाई को किया गया। इस विशेष समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने और विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सफलता दिलाने वाले काठमांडू के पांच प्रमुख शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम काठमांडू के DAV स्कूल के प्रांगण में आयोजन किया गया।

इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले शिक्षकों और उनके विद्यालयों के मेधावी प्रदर्शन का विवरण इस प्रकार है:

यह भी पढें   रास्वपा द्वारा प्रशिक्षण की तैयारी

मॉडर्न इंडियन स्कूल, काठमांडू: शिक्षिका उषा शर्मा को उनके बेहतरीन मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस विद्यालय से रिकॉर्ड 14 छात्रों ने १०वीं कक्षा में हिंदी विषय में 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं।

डीएवी सुशील केडिया विश्व भारती स्कूल: शिक्षक श्री पुरुषोत्तम पोखरेल को भाषा गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इस स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने हिंदी विषय मे 90% से ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सभी 20 वीं के छात्र हैं।

आलोक विद्या आश्रम: शिक्षिका सोनी पटवा को इस “भाषा गौरव सम्मान२०२६” सम्मान से अलंकृत किया गया। इस विद्यालय के 5 छात्रों ने हिंदी विषय मे 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सभी 19वीं के छात्र हैं।

यह भी पढें   विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष में प्रा.डा. खड्ग केसी नियुक्त

केंद्रीय विद्यालय, काठमांडू: विद्यालय के शिक्षक डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी को इस सम्मान से नवाजा गया। इस बार इस विद्यालय के 4 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हिंदी विषय में प्राप्त किए हैं। 3 छात्र 10वी में तथा 1 छात्र 12वीं में 90% से ज्यादा अंक प्राप्त कियें हैं।

रूपीज इंटरनेशनल स्कूल: शिक्षिका अर्चना झा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान और उत्कृष्ट शिक्षण के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया। इस विद्यालय से एक छात्रा हिंदी में 90% से ज्यादा अंक प्राप्त की है।

यह भी पढें   सोने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान न केवल शिक्षकों के समर्पण और कड़े परिश्रम को सराहने का एक प्रयास है, बल्कि यह अन्य अध्यापकों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रेरित करेगा। सम्मानित सभी शिक्षकों को शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com