Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्यारह शार्टकट ब्यूटी टिप्स

 

सौर्ंदर्य बढने के लिए हर स्त्री यथासंभव प्रयास करती है। पर तमाम जिम्मेदारियां निभाने के बाद अपने लिए समय निकालना मुश्किल होता है। ऐसे में आधुनिक स्त्री को जरूरत है आसान व झटपट उपायों की जो उसे बनाए आकर्ष और अनूठा। यहां दिए गए उपायों को अपनाकर पाइए परफेक्ट ब्यूटी।
१. अपनी त्वचा को जानेंः कोई भी उत्पाद इस्तेमाल करने से पहले अपनी त्वचा की किस्म को जानें। ऐसा करने से आप सही प्रोडक्ट चुन सकेंगी। त्वचा तैलीय है तो आँयल प|mी ंऔर रूखी है तो माँयस्चर युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करें।
२. अच्छी फिगर के लिएः अतिरिक्त कैलरी को कम करने के लिए डिटाँक्स डाइट अपनाएं। सप्ताह में दो दिन तक रोजाना पांच छोटे-छोटे मील लें। दिन में द्ध बार द्दण् ग्राम प्रोटीन शेक लें। पांचवां मील ग्रिल्ड या बेक्ड होना चाहिए। आधा बोल स्टीम्ड वेजटेबल्स या छह मेवे खाएं।
३. पानी दे नमीः अच्छे मेटाबाँलिज्म के लिए रोजाना ड-ज्ञण् ग्लास पानी जरूर पिएं। पानी त्वचा और पाचन क्रिया दोनों के लिए अच्छा और उपयोगी होता है। यहां तक कि यह फैट बर्नर भी होता है। यानी वजन को नियंत्रित भी रखता है।
४. रात ड से पहले भोजनः रात आठ बजे के बाद भोजन करने से बचें। ताकि भोजन आसानी से पच सके और शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिल सकें। देर से खाना खाने पर पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
५. सनस्क्रीन बने साथीः त्वचा की किस्म चाहे जो भी हो सनस्क्रीन बहुत जरूरी है। बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर न निकलें। यह धूप से होने वाले नुकसान से बचाएगी। ताकि आपकी त्वचा हरदम बेदाग, स्वस्थ और साफ नजर आए।
६. सनस्क्रीन बने साथीः त्वचा पर तत्काल चमक लाने के लिए एक्सफोलिएशन करें। मृत और बेजान त्वचा को हटाने के लिए चेहरे व गर्दन पर अच्छा एक्सफोलिएट स्क्रब इस्तेमाल करें। हलके नम चेहरे व गर्दन पर इसकी थोडÞी मात्रा धीरे-धीरे मलें। ठंडे पानी से धोएं और अंतर देखें।
७. रीमिक्स करें माँयस्चराइजर स्मैक्स हाँस्पिटल की र्डमेटोलाँजिस्ट डाँ। सोनी नंदा के मुताबिक माँयस्चराइजर से आपकी त्वचा नर्म-मुलायम और कांतिमय नजर आएगी। बेहतर होगा कि माँयस्चराइजर की २-३ बूंदें अपने बेस में मिलाकर चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। यह धूप से भी त्वचा को सुरक्षा प्रदान करेगा।
८. ख्ाुद करें फेशियलस् इंस्टेंट ग्लो के लिए फेशियल करें। इसके लिए एक बोल में पानी और नीबू के रस की कुछ बूंदें डालें। अब फेसवाँश लगाएं और नीबू पानी से धोएं। इसके बाद चेहरे पर ग्रैपसीड आँयल लगाएं। चेहरे पर स्वाभाविक चमक नजर आने लगेगी।
९. ब्लश आँनः अच्छी नींद लें। इससे चेहरा चमकदार नजर आएगा। चेहरा साफ करके शियर पिंक ब्लश लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड करें। साथ में काजल का हलका टच दें।
१०. त्वचा की सफाईस् दिन में २-३ बार गुलाबजल मिले पानी से चेहरा साफ करें। चाहें तो इस पानी में २-३ बूंद वेजटेबल आँयल मिला लें। इससे चेहरे पर जमी धूल और प्रदूषण निकल जाएंगे और त्वचा खुल कर सांस ले सकेगी।
११. कोल्ड क्रीम लगाएंः रात में सोने से पहले चेहरे पर कोल्ड क्रीम लगाएं। फिर फेस टिश्यू से क्रीम पोंछ दें। इसके बाद अपना चेहरा ठंडे पानी से धोकर पोंछ लें।
इला श्रीवास्तव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com