प्रतिगमन विरुद्ध लड़ने के लिए सभी दलों को इकठ्ठा होना चाहिएः ठाकुर

काठमांडू, १ जनवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा है कि वर्तमान सरकार प्रतिगमन की ओर अग्रसर है, इसके विरुद्ध लडने के लिए परिवर्तन पक्षधर सभी राजनीतिक दलों को इकठ्ठा होना चाहिए । अमृत पुरी के संयोजक में रहे नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी एकीकृत माक्र्सवादी और जसपा के बीच शुक्रबार सम्पन्न पार्टी एकतासभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ठाकुर ने कहा– ‘प्रतिगमन विरुद्ध अकेले ही लड़ते हैं तो युद्ध जीतना संभव नहीं है, इसीलिए अग्रगामी शक्ति को एकजूट होना जरुरी है । सभी मिलकर ही प्रतिगमन के विरुद्ध लड़ सकते हैं ।’ कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो ने भी दावा किया कि वर्तमान सरकार की हर कदम प्रतिगमन की ओर उन्मुख है । उन्होंने कहा– ‘सरकार एक के बाद एक प्रतिगमन की ओर बढ़ती जा रही है, इसीलिए अग्रगामी शक्ति को इकठ्ठा होना है ।’

