धनुषा में ५ साल के एक बालक की हत्या, महिला गिरफ्तार
जनकपुरधाम, १ जनकपुर । धनुषा जिला विदेह नगरपालिका–२ दुहबी निवासी जीवन अमात के ५ वर्षीय बेटा अभिनन्दन को मारने की आरोप में पुलिस ने दुबही निवासी २६ वर्षीय प्रमिलादेवी अमात को गिरफ्तार किया है । घटना बिहिबार २ बजे आसपास की है, अभिनन्दन एकाएक गायब होते हैं । घटना पुलिस तक पहुँच जाती है
खोजी के दौरान ही बालक का शव शुक्रबार सुबह ७ बजे मिल जाता है । पुलिस की प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि परिवारजनों रुपयों की लेनदेन और मनमुटाव के कारण प्रमिलादेवी ने अभिनन्दन की हत्या की है । बालक अभिनन्दन का शव पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर लाया गया है ।

