सरकार की असफलता, भ्रष्टाचार और धर्म परिवर्तन विरुद्ध राप्रपा द्वारा काठमांडू में प्रदर्शन
का
ठमांडू, १ जनवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने शुक्रबार काठमांडू में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया है । राप्रपा को कहना है कि सरकार की असफलता, बढ़ती भ्रष्टाचार और धर्म परिवर्तन के विरुद्ध यह प्रदर्शन है ।
भृकुट मंडप से शुरु प्रदर्शन रत्नपार्क शान्ति बाटिका में पहुँचकर कोणसभा में परिणत हुआ है । प्रदर्शन में राप्रपा के कार्यकर्ता और हिन्दू धर्म के साथ आस्थावान विभिन्न समूह के लोग सहभागी हैं । प्रदर्शनकारियों ने राप्रपा और राष्ट्रीय झंडा को हाथ में लेकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की थी । प्रदर्शन में पार्टी अध्यक्षत्रय पशुपति शमशेर जबरा, डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी और कमल थापा लगायत शीर्ष नेता सहभागी थे ।
प्रदर्शन में सहभागियों ने राजतन्त्र की वापसी और हिन्दू राष्ट्र पुनस्र्थापना के नारे लगाए हैं ।

