हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था पुनर्स्थापना के लिए घर–घर में बहस हो रहा हैः थापा

काठमांडू, २ जनवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि सर्वपक्षीय सम्मेलन मार्फत अब नेपाल में हिन्दू राष्ट्र और राजतन्त्र को पुनस्र्थापित करना चाहिए । उन्होंने चेतावनीपूर्ण भाषा में कहा है कि नहीं तो सड़क आन्दोलन से ही हिन्दू राष्ट्र और राजतन्त्र को पुनस्र्थापित की जाएगी । सरकार विरुद्ध राप्रपा द्वारा शुक्रबार काठमांडू में आयोजित सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष थापा ने दावा किया है कि हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था पुस्र्थापना की मुद्दा अब सिर्फ राप्रपा की नहीं है, आम नेपाली नागरिक की है । उन्होंने आगे कहा– ‘आज भी कुछ व्यक्ति इसको स्वीकार कर रहे हैं । लेकिन उन लोगों की अस्वीकार्यता से कुछ होनेवाला नहीं है । अब हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था पुनस्र्थापना के लिए घर–घर में बहस होने लगा है ।’
अध्यक्ष थापा ने दावा किया है कि देश बचाने के लिए, प्रजातन्त्र और राष्ट्रीयता को मजबूत बनाकर आर्थिक समृद्धि हासिल करने के लिए राप्रपा सड़क आन्दोलन में उतर आया है । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था को पुनस्र्थापित नहीं की जाएगी तो सकड आन्दोलन से ही हम लोग अपनी मान्यता को स्थापित करेंगे ।’ उन्होंने दावा किया है कि राजतन्त्र के बिना देश अभिभावक बिहीन हो रहा है । अध्यक्ष थापा ने आगे कहा– ‘राजसंस्था ना होने के कारण कभी उत्तर से, कभी दक्षिण से नेपाल की राष्ट्रीय स्वाभिमान और सार्वभौमिकता के ऊपर आक्रमण भी हो रहा है ।’

