Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज से १०५ केजी गांजा के साथ ७ व्यक्ति गिरफ्तार

 

वीरगंज ४ जनवरी । लागू औषध नियन्त्रण व्युरो काठमांडू और मातहत शाखा कार्यालय पर्सा ने वीरगंज से १०५ केजी गांजा के साथ ७ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । विशेष सूचना के आधार पर परिचालित पुलिस टोली ने वीरगंज महानगरपालिका– २१ स्थित लाल पर्सा सडकखंड में पार्किङ में रहे ना.४ख. ६५२५ नम्बर की ट्रक से उल्लेखित परिणाम में गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार होनेवाले व्यक्ति मकवानपुर जिला हेटौडा उप–महानगरपालिका–१९ निवासी २४ वर्षीय विजय तामाङ, ३२ वर्षीय लक्ष्मण सिटौला, १८ वर्षीय प्रभात तामाङ, कैलाश गांवपालिका–१० निवासी २६ वर्षीय रामलाल गोले, धादिङ जिला बेनिघाटरोराङ्ग गांवपालिका–१ निवासी ३७ वर्षीय निरज लामा, चितवन जिला राप्ती नगरपालिका–२ निवासी ५० वर्षीय सानुलाल तामाङ, पर्सा जिला सखुवा प्रसौनी गांवपालिका–३ निवासी ५१ वर्षीय सहिद मियां आलाम हैं ।
लागू औषध व्युरो के प्रवक्त एवं पुलिस उपरीक्षक कृष्णकुमार महत के अनुसार ट्रक में ब्ल्याक त्रिपाल से ढककर गांजा को रखा गया था । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लागू औषध नियन्त्रण ऐन, २०३३ अनुसार मुद्दा पंजीकृत करने की तैयारी पुलिस ने की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *