Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से ५० राउंड गोली के साथ मां और बेटा गिरफ्तार

 

काठमांडू, ४ जनवरी । नेपाल पुलिस ने ५० राउंड गोली के साथ त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से मां और बेटा को गिरफ्तार किया है । प्राप्त सूचना अनुसार श्री एयरलाइन्स मार्फत काठमांडू से भद्रपुर की ओर जा रहे बद्रीहाङ राई और मुनादेवी राई को गिरफ्तार किया है । पुलिस का कहना है कि यह दोनों नाते से मां और बेटा हैं ।
पुलिस का कहना है कि चेकजांच के दौरान पिस्तोल में प्रयोग होनेवाली ५० राउंड गोली के साथ उन दोनों को गिरफ्तार किया गया है । यह भी जानकारी मिली है कि मुनादेवी के पति अवकाश प्राप्त नेपाल पुलिस के कर्मचारी (सई) हैं । पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में आवश्यक अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *