Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल विश्व हिन्दू महासंघ जिला और नगर कार्यसमिति का कार्यालय उद्घाटन 

 


माला मिश्रा जनकपुर । मंगलवार को जनकपुर धाम के रामानंद चौक स्थित  नेपाल विश्व हिन्दू महासंघ जिला कार्य समिति तथा नगर कार्य समिति कार्यालय का उद्घाटन राम दरबार का फोटो पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यालय स्थापना उद्घाटन समारोह नेपाल विश्व हिंदू महासंघ का जिला अध्यक्ष सत्यनारायन साह का अध्यक्षता में हुआ ।
इस मौके पर 151 निर्धन बृद्ध साधु संत के बीच कंबल बितरण किया गया । इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भौतिक पूर्वाधार विकास मंत्री  जितेंद्र सोनल तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश सभा सदस्य परमेश्वर साह , प्रदेश सभा सदस्य  जानकी राम सरण तथा क्रेंद्र समिति काठमांडु से पहुचे अतिथि केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा संगठन विभाग प्रमुख  बिजय प्रकाश निषाद , केंद्रीय सचिव अभिषेक तिवारी , कोषाध्यक्ष  नीलम कुमार महतो, प्रदेश महासचिव मिथिलेश झा उपस्थित थे ।उपरोक्त जानकारी देते हुए नेपाल विश्व हिन्दू महासंघ जिला  कार्यवाहक अध्यक्ष जानकी रमण झा ने बताया कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सम्पन हुआ ।

यह भी पढें   २०० से ज्यादा विद्यार्थी लापता, २० बच्चों के बहने की पुष्टि

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com