Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनी नागरिक ज़ोसॉन्ग झेंग कैंसर-शोध की चोरी का दोषी

 

अमेरिका की एक जिला अदालत ने चीनी नागरिक ज़ोसॉन्ग झेंग को कैंसर-शोध की चोरी का दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष की निगरानी और अमेरिका छोड़ने के आदेश दिया है। न्यायालय विभाग ने बुधवार को यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, “अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश डेनिस जे. कैस्पर ने 31 वषीर्य ज़ोसॉन्ग झेंग को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष की निगरानी और अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया।”

विज्ञप्ति में बताया गया है कि झेंग ने अगस्त 2018 में बोस्टन में बेथ इज़राइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर में कैंसर-सेल अनुसंधान करने के लिए अमेरिका आया था। उन्होंने बताया कि 15 महीने बाद चीन लौटने का प्रयास किया तो लोगन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसके सामान की स्क्रीनर्स में एक जुरार्ब में छिपाकर रखी गई शीशी पाई गई थी।

यह भी पढें   नेपाल सरकार द्वारा मित्र देशों से डीएनए परीक्षण और फोरेंसिक सहायता की मांग

अधिकारियों द्वारा जब उसे यह पूछा गया कि क्या वह किसी जैविक वस्तुओं या अनुसंधान के साथ यात्रा कर रहे है झेंग ने शुरू इससे इंकार किया लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि उसने शीशी की चोरी की थी और पुलिस को झूठ बोला था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) अमेरिका के खिलाफ चीनी जासूसी के 2,००० से अधिक मामलों की जांच कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com