Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8 करोड़ 71 लाख 50 हजार के पार

 

वाशिंगटन, आइएएनएस

दुनिया में कोरोना वायरस के आंकडे प्रत्येक दिन बढ़ रहे हैं। अबतक संक्रमितों का आंकड़ा 8 करोड़ 71 लाख 50 हजार के पार पहुंच गया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने अपने ताजा आंकड़ा में यह जानकारी दी। सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 87, 150,958 तक पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों का आंकड़ा 1, 8881,926 है। दुनिया में इस वक्त सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका बना हुआ है। यहां पर प्रत्येक दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वहीं दूसरे नबंर पर संक्रमित देश भारत है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए जगदंबा इंटरप्राइजेज ने दिए 51 लाख रुपये

अमेरिका और भारत में कोरोना की स्थिति

अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 21,292,109 पहुंच गया है वहीं मौत का आंकड़ा 360,999 है। वहीं दूसरे नंबर पर संक्रमित देश भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 10,374,932 है जबकि मरनेवाली की संख्या 150,114 पहुंच गया है।

इन देशों में 1 लाख से अधिक संक्रमित मामले दर्ज

एक लाख से अधिक पुष्ट मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (7,873,830), रूस (3,274,615), यूके (2,845,265), फ्रांस (2,763,116), तुर्की (2,283,931), इटली (2,201,945), स्पेन (1,982,544), जर्मनी (1,841,228) हैं। ), कोलंबिया (1,719,771), अर्जेंटीना (1,676,171), मेक्सिको (1,479,835), पोलैंड (1,344,763), ईरान (1,261,903), दक्षिण अफ्रीका (1,149,9191), यूक्रेन (1,124,482) और पेरू (1,022,018), है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com