Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने

 

न्‍यूयॉर्क, रॉयटर।

टेस्ला इंक (Tesla Inc) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) अमेजन के फाउंडर जेफ बिजोस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। ब्‍लूमबर्ग न्‍यूज (Bloomberg News) के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार को टेस्ला के शेयर में 4.8 फीसदी की उछाल दर्ज की गई जिसके बाद मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे बड़े अमीर बन गए। मस्क के नेटवर्थ में 188.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल उनकी नेटवर्थ करीब 110.3 अरब डॉलर बढ़ी थी।

यह भी पढें   राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के सह-महासचिव कौशलेन्द्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

सबसे मूल्‍यवान कार निर्माता कंपनी बनी टेस्‍ला

रिपोर्ट में कहा गया है कि 49 वर्षीय मस्‍क (Elon Musk) की नेटवर्थ 188.5 अरब डॉलर हो गई है जो जेफ बिजोस की संपत्ति से 1.5 अरब डॉलर ज्‍यादा है। पिछले साल से टेस्ला के शेयरों में आठ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है जिसके चलते मस्क की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शेयरों में भारी उछाल के साथ ही टेस्‍ला दुनिया का सबसे मूल्‍यवान कार निर्माता कंपनी बन गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कार निर्माता टेस्‍ला में मस्‍क (Elon Musk) की 20 फीसद हिस्सेदारी है। इसके चलते मस्‍क को 42 बिलियन डॉलर का लाभ हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com