Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास मिश्रा डीए साहेब की दूसरी पुण्यतिथि पर कोरोना वारियर्स को सम्मान

 


माला मिश्रा जोगबनी । शिक्षाविद ,समाजसेवी व मिथिला पब्लिक स्कूल के निर्देशक विकास मिश्रा उर्फ डीए साहेब की दूसरी पुण्यतिथी पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा कोरोना वरियर्स को सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से पुलिस के जवान एवं स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे लोगो ने डीए साहेब को श्रंद्धाजलि देते हुए स्कूल के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की  एवं विद्यालय के विकास में हर स्तर  पर मदद करने की  आह्वान किया। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथी व  विधायक विद्यासागर केसरी  उर्फ मंचन केशरी , एसबीआई के मुख्यप्रबंधक  संतोष झा, सीसीएल के रिटायर्ड  गीयम शरद
चन्द्र झा, रिटायर्ड सिविल सर्जन डा डीके ठाकुर, रिटायर्ड बैंककर्मी
प्रकाश बाबू, भाजपा नेता मनोज झा, कुंज बिहारी गुप्ता, सुरेंद्र कुमार डागा, प्रयाग गुप्ता, मुकेश गोयल, शशि मिश्रा, अवध नारायण कुँवर ,  पीयूष मिश्रा, गोविंद मिश्रा, नवीन सिंह, आजाद शत्रु अग्रवाल,  एचएम तिथि चक्रवर्ती तथा बड़ी  संख्या में लोग मौजूद थे एवं लोगो ने श्रद्धांजलि के माध्यम से डीए साहेब को अपनी सम्वेदना व्यक्त की। समारोह का अध्यक्षता बिद्यालय के युवा निदेशक विपुल मिश्रा ने की जबकि विद्यालय का  इतिहास एवमं विकास  को चित्रित करते हुए प्राचार्य पुतुल मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढें   नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के विकास हेतु भारत सरकार की बड़ी पहल: 8 उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (HICDPs) के लिए समझौते पर हस्ताक्षर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com