Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडोनेशिया में उड़ान भरने के बाद यात्री विमान सम्पर्कविहीन,50 से अधिक लोग सवार

 

इंडोनेशिया में उड़ान भरने के बाद एक यात्री विमान शनिवार को लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 50 से अधिक लोग सवार हैं और इसने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरी थी। जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से टूट गया।

दुनियाभर में रियलटाइम एयर ट्रैफिक पर निगाह रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24.कॉम के मुताबिक, ” श्रीविजया एयर फ्लाइट SJ182 एक मिनट से भी कम समय में 10,000 फीट तक नीचे आ गया। जकार्ता से उड़ान भरने के करीब चार मिनट के बाद यह हुआ।”

यह भी पढें   मधेस, पहाड़, हिमाल सबका देश नेपाल : अजयकुमार झा

Sriwijaya Air flight #SJ182 lost more than 10.000 feet of altitude in less than one minute, about 4 minutes after departure from Jakarta.https://t.co/fNZqlIR2dz pic.twitter.com/MAVfbj73YN

— Flightradar24 (@flightradar24) January 9, 2021
श्रीविजया एयर बोइंग 737 की फ्लाइट SJ182 शनिवार को जब जकार्ता से रवाना हुई, उस वक्त उसमें 56 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री ने पुष्टि की है कि श्रीविजया एयर फ्लाइट के साथ आखिरी संपर्क स्थानीय समय के मुताबिक 14:20 मिनट पर हुआ था।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक, सकारात्मक पहल – महेश बस्नेत

समाचार एजेंसी एपी ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि यह एक घरेलू उड़ान थी। विमान ने जकार्ता से दोपहर 1:56 बजे उड़ान भरी थी। विमान से अंतिम संपर्क अपराह्न 2:40 पर हुआ था। इंडोनेनियाई एयरलाइन (Indonesian airline) श्रीविजय एयर (Sriwijaya Air) ने कहा है कि विमान अपनी पोंटिआनक (Pontianak) के लिए अपनी 90 मिनट की उड़ान पर था। विमान में सवार लोगों में 56 यात्री और चालक दल के छह सदस्‍य शामिल हैं। एयरलाइन का कहना है कि वह विमान के गायब होने के बारे में और जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढें   एमाले महासचिव पोखरेल ने सरकार के काम कारवाई के प्रति जताई असन्तुष्टि

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *