Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की जमीन तैयार

 

वाशिंगटन, एजेंसियां।

 

अमेरिकी संसद पर समर्थकों के हमले को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की जमीन तैयार हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने ट्रंप के खिलाफ आरोपों का मसौदा तैयार कर लिया है। इस पर 190 डेमोक्रेट सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के किसी सांसद ने अभी तक इसका समर्थन नहीं किया है। महाभियोग संबंधी प्रस्ताव सोमवार को संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पेश किया जा सकता है। इस सदन में डेमोक्रेट बहुमत में हैं।

यह भी पढें   उपसभामुख रुबीकुमारी ठाकुरी अस्पताल में भर्ती

प्रतिनिधि सभा के सदस्य टेड लियू ने शनिवार रात ट्वीट के जरिये बताया कि सदन में पार्टी के सदस्य सोमवार को महाभियोग संबंधी प्रस्ताव पेश करेंगे। इस संबंध में तैयार किए गए मसौदे पर शनिवार रात तक 190 डेमोक्रेट सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए थे। इस पर अभी तक किसी रिपब्लिकन ने हस्ताक्षर नहीं किया है।

डेमोक्रेट सांसदों ने मुख्य रूप से भीड़ को उकसाने के आरोप में महाभियोग की तैयारी की है। ट्रंप ने गत तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाकर एक वीडियो संदेश के जरिये अपने समर्थकों को संसद की ओर कूच करने को कहा था। ट्रंप ने समर्थकों के कृत्य की पहले तारीफ की थी, लेकिन बाद में हिंसा की आलोचना की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *